डेली संवाद, जालंधर। Virasat Haveli Seal:: जालंधर नगर निगम ने विरासत हवेली को सील कर दिया। ये वही हवेली है जिसका पिछले दिनों अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने शुभारंभ किया था। यही नहीं, इसी विरासत हवेली में पिछले दिनों सुखबीर बादल ने दो बार मीटिंग भी की थी।
विरासत हवेली पहले अकाली दल के नेता इकबाल सिंह ढींढसा ने शुरू किया। बाद में कांग्रेसी नेता और विधायक रहे राजिंदर बेरी की शिकायत पर सील कर दी गई थी। चुनाव बाद विरासत हवेली फिर खोल दी गई। दोबारा इसे अकाली नेता सुखमिंदर सिंह राजपाल और भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा ने शुरू किया था।
नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के निर्देश पर आज ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत, सहायक कमिश्नर राजेश खोखर और एमटीपी नीरज भट्टी की अगुवाई में निगम टीम ने भारी पुलिस बल लेकर पहुंची और हवेली को खाली करवाया। इसके बाद नगर निगम ने इस विरासत हवेली को सील कर दिया।
पंजाब में AAP के MLA को खरीदने में जुटी भाजपा, एक MLA की कीमत 25 करोड़, देखें
https://youtu.be/Js1jwS1OXcM