Farmer Protest in Jalandhar: जालंधर में किसानों ने शुरू किया प्रदर्शन, हाईवे पर लगाया धरना, रोड जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 14 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Farmer Protest in Jalandhar: पंजाब में एक बार फिर से किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने बुधवार को राज्य के मुद्दों पंजाब के पानी, एमएसपी गारंटी, आबादकार किसानों को जमीनी हक देने, किसानों की कर्ज माफी को लेकर जिले में कपूरथला रोड़ स्थित वरियाणा गांव के बाहर धरना लगा दिया है।

किसानों के धरना प्रदर्शन से आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि इससे दो दिन पहले किसानों ने दो जगहों कपूरथला और भुलत्थ में भी धरना दिया था। इस दौरान कपूरथला में किसानों ने विधायक राणा गुरजीत सिंह और विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह की रिहायश के समक्ष धरना दिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

जबकि भुलत्थ में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के निवास के समक्ष धरना लगाया था। कपूरथला में जिला प्रधान सरवन सिंह बाऊपुर ने कहा कि सरकारों को चाहिए कि वेस्ट पानी को ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ कर खेतों को दिया जाए। दरिया, नहरें व वेईं के पानी को गंदा होने से बचाया जाए।

बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली संघर्ष दौरान किसानों को एमएसपी की गारंटी देने का वायदा किया था लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया। संत सीचेवाल की ओर से बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वैसे के वैसे ही पड़े हैं। इस दौरान दो दिन पहले पंजाब सरकार के नाम विधायक राणा गुरजीत सिंह के पीए कैप्टन बलजीत सिंह बाजवा को ज्ञापन सौंपा गया।

पंजाब में AAP के MLA को खरीदने में जुटी भाजपा, एक MLA की कीमत 25 करोड़, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *