Hindi Diwas: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 14 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Hindi Diwas: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में इनोकिड्स से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसके तहत हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाते हुए कई गतिविधियाँ करवाई गई। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में कक्षा स्कॉलर्स से ‘कहानियों का संसार’ तथा डिस्कवरर्स से ‘आओ गुनगुनाएँ’ कविता-वाचन प्रतियोगिता करवाईं गईं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा स्कॉलर्स के नन्हें बच्चों ने सच्चाई की अहमियत, भेड़िये की कहानी, अहंकार, दो मेंढ़कों की कहानी, माँ का प्यार विषयों पर कहानियाँ सुनाकर सबका मन मोह लिया। डिस्कवरर्स ने कविता-वाचन प्रतियोगिता में पेड़, त्योहार, माता-पिता, मौसम, सदाचार, सफ़ाई-अभियान आदि विषयों पर सुंदर और शिक्षाप्रद कविताएँ प्रस्तुत कीं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास, उनकी वाक्-कला कौशलों को निखारना व मंच-भय से मुक्त करना है।

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने यह संदेश फैलाने के लिए कि हिंदी भाषा हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की आत्मा है, हिंदी दिवस बड़े गर्व और बड़प्पन के साथ मनाया। हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालने के लिए कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा कबीरदास,कवि रहीम व कवि तुलसीदासजी के दोहों का वाचन किया गया। विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा ‘हिंदी हमारी राजभाषा और हमारे देश की रीढ़’ विषय पर एक नाट्य-मंचन किया गया। विभिन्न दृश्यों के माध्यम से उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाया।

इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है,जन-जन की वंदनीय भाषा है और हमें सदैव हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए‌।

पंजाब में AAP के MLA को खरीदने में जुटी भाजपा, एक MLA की कीमत 25 करोड़, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *