Operation Lotus: पंजाब में AAP विधायक शीतल अंगुराल समेत कई विधायकों को धमकी, DGP से शिकायत, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 14 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Operation Lotus: पंजाब से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने पार्टी के विधायकों को फोन पर धमकाने और खरीद-फरोख्त के प्रयास के आरोपियों के खिलाफ पंजाब के डीजीपी (DGP Punjab) को शिकायत दी है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

हरपाल सिंह चीमा ने इस संबंध में बुधवार सुबह पहले अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके बाद विधायकों के साथ डीजीपी ऑफिस पहुंचे। चीमा ने कहा कि उन्होंने शिकायत के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य सबूत भी डीजीपी को दिए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो सके।

हरपाल सिंह चीमा ने आप के विधायकों को धमकाने और खरीद-फरोख्त के आरोप एक बार फिर भाजपा पर लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के दलालों ने विधायक बलजिंदर कौर से भी संपर्क साधा। गत दिवस प्रेस वार्ता में उनके साथ मौजूद रहे शीतल अंगुराल को भी बाद में किसी व्यक्ति दोबारा फोन पर धमकाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में विफल साबित हुए ऑपरेशन लोटस के जरिए पंजाब में आप की मान सरकार गिराने के प्रयास में है। जिन राज्यों में भाजपा को सत्ता से बाहर किया गया, वह वहां अन्य राजनीतिक दलों के एमएलए तोड़कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। चीमा ने आरोप लगाए कि भाजपा अपने दलालों के माध्यम से खरीद-फरोख्त के काम में जुटी है।

चीमा ने कहा कि भाजपा ने पहले 800 करोड़ रुपए का प्रबंध कर दिल्ली की आप सरकार गिराने का प्रयास किया, लेकिन विफलता हाथ लगने पर लोटस ऑपरेशन के तहत पंजाब के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए में तोड़ना चाहा। पार्टी के सभी विधायकों को भ्रष्टाचार मुक्त और ईमानदार बताते हुए चीमा ने कहा कि भले ही 2500 करोड़ रुपयों का प्रबंध भी कर लिया जाए आप का कोई विधायक टूटने वाला नहीं है।

विधायकों के साथ DGP को शिकायत दी

हरपाल सिंह चीमा ने विधायकों के साथ डीजीपी ऑफिस पहुंच ऑडियो कॉल व अन्य सबूतों के साथ डीजीपी को शिकायत दी। ताकि मामले में एफआईआर दर्ज हो सके। उनके साथ पुष्पिंदर हैप्पी, कुलजिंदर रंधावा समेत अन्य दस विधायक मौजूद रहे। इस शिकायत के बाद पंजाब में सियासी तूफान तेज होने लगा है।

पंजाब में AAP के MLA को खरीदने में जुटी भाजपा, एक MLA की कीमत 25 करोड़, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *