Cheetah Project: इस दिन विमान के जरिये नामीबिया से भारत लाए जाएंगे चीते

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 194 शब्द|📅 15 Sep 2022

डेली संवाद। Cheetah Project:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को आता है और इस साल 17 सितंबर मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन वाला दिन इस बार खास होने वाला है। इस दिन देश में लुप्त हो चुके धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले वन्य प्राणी चीते का आगमन होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

70 साल बाद नामीबिया से 8 चीते भारत लाए जाने है। इन्हें लेने के लिए विशेष विमान नामीबिया भी पहुंच चुका है। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में छोड़ दिया जाएगा।

विमान को सजाया गया है पेंटिंग से

इन चीतों को लाने के लिए जो विमान नामीबिया पहुंचा है, उसे खूबसूरत पेटिंग द्वारा सजाया गया है। विमान पर टाइगर की पेंटिंग लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक पहले नामीबिया से इस स्पेशल विमान के जरिए चीतों को जयपुर लाया जाएगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर से उसी दिन मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में छोड़ दिया जाएगा। जिन्हें पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर देश को सौंपेंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *