Covid 19 Cases: देश में फिर से कोरोना के केस बढ़े, 2 दिन में 2,000 से ज्यादा मामले, एक्टिव केस में इजाफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 15 Sep 2022

नई दिल्ली। Covid 19 Cases: भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते दो दिन में कोरोना के डराने वाले मामले सामने आए हैं। 48 घंटे में 2000 से ज्यादा मामलों की वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Covid 19 Cases in India) के 6,422 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 5,748 लोग ठीक हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि 13 सितंबर को कोविड 19 के 4,369 मामले सामने आए थे जबकि कल यानी 14 सितंबर को 5,108 केस दर्ज किए गए। लंबे समय बाद कोरोना के सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटे में कुल 5,748 मरीज रिकवर हुए हैं। एक्टिव केस अब बढ़कर 46,389 हो गए हैं।

कल तक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 45,749 थी। डेली पाजिटिविटी दर अभी 2.04 फीसदी है जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.71 फीसदी है। वहीं, एक्टिव केस 0.1 फीसदी जबकि रिकवरी रेट 98.71 फीसदी हो गई है। इसी बीच, देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 16 हजार 479 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से 4 करोड़ 39 लाख 41 हजार 840 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 5 लाख 28 हजार 250 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

24 घंटे में 31 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की लगभग 216 करोड़ डोज लग चुकी है। 102.56 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 94.58 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसी बीच, 18.83 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। बीते 24 घंटे में 31 लाख 9 हजार 550 लोगों को वैक्सीन लगी है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *