Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट मामले को लेकर रणवीर सिंह ने पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा, जाने क्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 15 Sep 2022

डेली संवाद। Ranveer Singh: बीते कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए थे। उनकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी जहां कुछ लोगों को यह फोटोशूट खूब पसंद आया, वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। अब रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस के सामने फोटोशूट के मामले पर अहम खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस को बताया है कि न्यूड फोटोशूट में मेरे एक फोटो को मॉर्फ किया गया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक- रणवीर सिंह ने कहा कि मेरे एक फोटो के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इससे पहले, न्यूड फोटो शूट के मामले में रणवीर सिंह पर केस दर्ज किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटो शूट मामले में चेंबूर पुलिस ने अभिनेता का बयान दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस ने दो बार रणवीर को समन भेजा था, जिसके बाद रणवीर लीगल टीम के साथ चेम्बूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और दो घंटो तक उनका पुलिस द्वारा स्टेटमेंट दर्ज किया गया।

 पुलिस ने रणवीर से पूछे कई सवाल

इस दौरान पुलिस ने रणवीर को कई सवाल पूछे गए , जैसे न्यूड फोटो शूट का कॉन्ट्रेक्ट किस कंपनी के साथ था। फ़ोटो शूट कब और कहां कराया हुआ था। इस तरह के शूट से लोगों की भावना आहत हो सकती है, इसकी जानकारी आपको थी क्या ? इत्यादि

अभिनेता का कहना है कि जिस तस्वीर के लिए उन पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है, असल में उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर नहीं किया था।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *