Plaza Hotel Jalandhar: निगम मुख्यालय के सामने अवैध रूप से बन रहे प्लाजा होटल को रोकने पहुंची ATP व इंस्पैक्टर को दूसरे ATP ने रोका, निगम दफ्तर में जमकर बहसबाजी, नाराज दोनों महिला अधिकारी छुट्टी पर गईं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 463 शब्द|📅 15 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Plaza Hotel Jalandhar: जालंधर नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने बने प्लाजा होटल की अवैध दुकानों और शोरूम पर कार्रवाई को लेकर नगर निगम के दो एटीपी में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की महिला एटीपी ने छुट्टी ले लिया। जबकि एक महिला इंस्पैक्टर ने लंबी छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया।

दरअसल पिछली कांग्रेस सरकार में शहर में एक के बाद एक कई कामर्शियल अवैध निर्माण हुए, जो अब भी जारी है। सत्ता परिवर्तन के बाद बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी, एसटीपी समेत कई एटीपी और इंस्पैक्टरों का तबादला हो गया। लेकिन एटीपी राजिंदर शर्मा का तबादला नहीं हुआ। हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम की कमिश्नर रही दीपशिखा शर्मा ने राजिंदर शर्मा को एटीपी से डिमोट कर इंस्पैक्टर बना दिया था, लेकिन नए कमिश्नर दविंदर सिंह ने उन्हें फिर से एटीपी का चार्ज सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

प्रताप बाग, फगवाड़ा गेट और नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने वाला इलाका पहले राजिंदर शर्मा के पास था। यहां एक नहीं करीब 100 अवैध निर्माण हो रहे हैं, वो भी कामर्शियल। अब राजिंदर शर्मा के पास इस इलाके का चार्ज नहीं है। इस इलाके का चार्ज सुषमा दुग्गल को दिया गया। सूत्र बता रहे हैं कि सुषमा दुग्गल प्लाजा होटल की चेकिंग करने पहुंच गई।

इसके बाद एटीपी सुषमा दुग्गल जब लौटकर आफिस आई तो एक एटीपी से इस बात को लेकर उनसे बहस हो गई कि प्लाजा होटल की चेकिंग करने क्यों गई थीं। सुषमा दुग्गल के साथ इंस्पैक्टर पूजा मान भी थी। इसे लेकर उक्त एटीपी ने एटीपी सुषमा दुग्गल और इंस्पैक्टर पूजा मान को बुरा भला भी कहा। जिससे नाराज हुई एटीपी सुषमा दुग्गल छुट्टी लेकर घर चली गई, वहीं इंस्पैक्टर पूजा मान ने लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दे दिया।

दुकानें और होटल के करीब 200 कमरे

आपको बता दें कि प्लाज होटल को ढहाकर यहां कामर्शियल माल बनाया जा रहा है। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें औऱ पहली मंजिल पर दुकानें होगी। उसके बाद ऊपरी मंजिलों पर होटल बनाया जाएगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसका कोई नक्शा ही नहीं पास है। बगैर नक्शे के पांच मंजिला दुकानें और होटल के करीब 200 कमरे बनाने की योजना। यही नहीं मौके पर 50 से ज्यादा अवैध दुकानें बना भी ली गई हैं।

इस संबंध में जब एटीपी सुषमा दुग्गल और इंस्पैक्टर पूजा मान को फोन किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन दो महिला अधिकारियों के काम में दखल देने वाला एटीपी आजकल एक बड़े अधिकारी का खास बना हुआ। चर्चा तो यह है कि उक्त एटीपी अपने उच्च अधिकारी को खुश करने के लिए रोजाना उगाही का एक हिस्सा बड़े साहब को भेजता है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *