डेली संवाद। UP News: गोंडा में पुलिस हिरासत में बिजली संविदा कर्मचारी की मौत से गुस्साए लोगों ने नवाबगंज में हाईवे पर जाम कर दिया है। लोगों द्वारा पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। माझा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों संग बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की एक किमी लम्बी कतार लगी गई है। मौके पर दो थाने की पुलिस लगी है। सीओ सदर समेत पुलिस के आठ वाहनों को तोड़ दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
इससे पहले गुरुवार को संविदाकर्मियों ने आपूर्ति ठप कर दी थी। जिसके बाद एफआईआर की कापी देने के लिए पुलिस कर्मियों को थाने में किराए का जनरेटर मंगाना पड़ा। फिलहाल नबाबगंज कस्बा गम और गुस्से में सुलग रहा है। एसपी ने बताया कि नवाबगंज में हिंसा करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।
बुधवार को नबाबगंज के मांझा राठ निवासी संविदा बिजली कर्मचारी देवनारायण उर्फ देवा की मौत के बाद सभी लोग गुस्से में हैं। पुलिस भी किसी भी अनहोनी की आशंका में सहमी हुई है। सूत्र बताते हैं कि हिरासत में मौत के बाद एसओ थाने से नदारद हैं। वहीं सीओ व कई थानों की फोर्स थाने पर कैम्प कर रही है। बताया तो यह भी जाता है कि गुरुवार सुबह ही कई थानों की फोर्स थाने पर बुलाई गई है। जिसमें पडोसी जनपद बलरामपुर के सादुल्लाहनगर, रेहरा आदि थाने के फोर्स शामिल हैं। वहीं आला अफसर भी मामले पर नजर रख रहे हैं।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान








