200 Crore Extortion: 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जैकलीन और नोरा के बाद अब इन अभिनेताओं का आया नाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 16 Sep 2022

डेली संवाद। 200 Crore Extortion: सुकेश चंद्रशेखर धोखाधड़ी मामले में जैकलीन फर्नांडीज विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। यह मामला 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है, जिसमें जैकलीन के साथ-साथ नोरा फतेही का भी नाम सामने आया और उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने सुकेश से महंगे पैसे लिए थे। इस मामले में 4 और अभिनेताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने सुकेश से महंगे तोहफे लिए। जहां हम आपको बता दें कि इस मामले में निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का नाम सामने आया है और इसके साथ ही कहा जा रहा है कि निक्की और चाहत खन्ना की मुलाकात सुकेश से तिहाड़ जेल में हुई थी।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

इस मामले में निक्की और चाहत के अलावा 2 और एक्ट्रेस सोफिया सिंह और अरुषा पाटिल भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुकेश ने इस एक्ट्रेस को महंगे बैग, घड़ियां, परफ्यूम और भी कई चीजें गिफ्ट की थी। जानकारी के मुताबिक निक्की तंबोली 2018 में सुकेश से दो बार मिली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली मुलाकात में सुकेश ने निक्की को डेढ़ लाख रुपये नकद और दूसरी मुलाकात में उसे एक गुच्ची बैग और दो लाख रुपये नकद दिए। कई बार नोरा और जैकलीन से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। अब देखना होगा कि 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में और किन अभिनेत्रियों का नाम सामने आता है।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *