डेली संवाद। NEET PG: पोस्ट ग्रेजुएशन, फेलोशिप और अन्य मेडिकल, डेंटल, आदि परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS या NBE MS) ने आगे आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
बोर्ड द्वारा आज एनबीई शेड्यूल 2022-23 के मुताबिक पीजी स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानि नीट पीजी 2023 का आयोजन 5 मार्च को किया जाएगा। हालांकि, NEET MDS 2023 की परीक्षा को 8 जनवरी को ही आयोजित कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
इसके साथ ही दूसरी तरफ, फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2022 और फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022 दोनो ही परीक्षाओं का आयोजन 4 दिसंबर 2022 को किया जाएगा।
इस लिंक से देखें पूरा NBEMS एग्जाम शेड्यूल 2022-23
NBEMS द्वारा जारी इस एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, सबसे पहले डीएबी/डीआरएनबी फाइनल प्रैक्टिकल एग्जाम – जून 2022 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में दौरान किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने इस परीक्षा की निश्चित तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है। वहीं, एनबीईएमएस फॉर्मेटिव एसेसमेंट टेस्ट (FAT) 2022 का आयोजन 10 दिसंबर को करेगा।
इसके बाद, डीएबी/डीआरएनबी फाइनल थ्योरी एग्जाम – दिसंबर 2022 का आयोजन 21, 22, 23 और 24 दिसंबर को करेगा। हालांकि, इसके प्रैक्टिकल एग्जाम तारीखें घोषित नहीं की है, लेकिन इन्हें फरवरी, मार्च और अप्रैल के दौरान आयोजित किया जा सकता है।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO
https://youtu.be/Ec5cjhadMH0