डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर जिले में निहंग सिखों के दो वीडियो सामने आए हैं। जहां एक निहंग विरासती मार्ग पर नशे के आदी युवक से तंबाकू लेकर उसका सेवन न करने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में एक निहंग खुद नशे में धुत दिखाई दे रहा है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि बीते दिनों दो निहंगों ने तंबाकू खाने के कारण ही गोल्डन टेंपल के पास एक युवक का कत्ल कर दिया था।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
इसमें निहंग सिख खुद को तरना दल का बता रहा है। वह इतना अधिक नशे में है कि उसका सीधा खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। वह वहां के लोगों को कह रहा था कि उसने किसी को कुछ नहीं कहा। वह चुपचाप बैठा हुआ था और ना उसने शराब नहीं पी, चाहे कोई उसका मुंह सूंघ ले। अब बात जहां पर यह है कि अगर उसने शराब नहीं पी, तो कौन-सा नशा किया था ।
वहीं दूसरी तरफ कुछ निहंगों ने गोल्डन टेंपल के पास एक नशेड़ी को पकड़ लिया। उन्होंने युवक की जेब से तंबाकू के पैकेट निकलवाए। जिसके बाद निहंगों ने जिला प्रशासन से गोल्डन टेंपल के आसपास तंबाकू रहित क्षेत्र बनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन से इस तरफ ध्यान देने की अपील की और कहा अगर प्रशासन ऐसा करने में नाकामयाब रहा तो फिर निहंगों को इल्जाम देना बंद कर दो।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO








