डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Politics: पंजाब में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। जालंधर, अमृतसर के बाद अब लुधियाना में कांग्रेस के कई मौजूदा पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। नगर निगम चुनाव को लेकर भले ही अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन आम आदमी पार्टी खुद को मजबूत करने में अभी से जुट गई है।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
इस श्रृंखला के तहत लुधियाना वेस्ट हलके से AAP के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की अगुवाई में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने मौजूदा पार्षदों समेत कई पूर्व पार्षदों को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाया। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आप ज्वाइन करने वाले पार्षदों और नेताओं का स्वागत किया और कहा कि निगम चुनाव के लिए सभी तैयारी में जुट जाएं।

इन लोगों ने छोड़ी कांग्रेस
कांग्रेस छोड़ आप ज्वाइन करने वालों में वार्ड नंबर 75 से अमृत वर्षा रामपाल, वार्ड- 70 से पार्षद पति दविंदर सिंह घुम्मन, पूर्व अकाली पार्षद तनवीर सिंह धालिवाल, पूर्व कांग्रेसी पार्षद सतविंदर सिंह जौवदी, पूर्व पार्षद कपिल सोनू के अलावा एससी फाइनेंस कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन नरेश धींगन, वार्ड नं. 78 से विशाल बत्रा के अलावा कई अन्य नेताओं का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि जनवरी में निगम चुनाव होने की संभावना है। इसे लेकर सभी सियासी दलों में अपने संगठन को मजबूत करने की होड़ लगी हुई है। इसे लेकर AAP लगातार कांग्रेस और भाजपा नेताओं और पार्षदों को तोड़ रही है, इन्हें AAP में लाकर अपना संगठन मजबूत बनाने में जुटी हुई है।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO








