Punjabi in Canada: कनाडा के सरी में 40 पंजाबी युवकों को डिपोर्ट करने की तैयारी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 16 Sep 2022

कनाडा। Punjabi in Canada: कनाडा के सरी (Surrey Canada) में पंजाब से पढ़ने गए युवकों ने जमकर हुडदंग मचाया। युवकों द्वारा नियम तोड़े जाने, एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी में बाधा डालने, कार व निकास मार्ग को घेरने और रास्ता अवरुद्ध करने मामले में कनाडा सरकार करीब 40 पंजाबी युवाओं पर डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कनाडा पुलिस के कांस्टेबल सरबजीत सांघा ने वहां के एक स्थानीय रेडियो से बातचीत में कहा कि हुडदंग मचाने वाले सभी युवकों को पहचान कर ली गई है और उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। सांघा ने बताया कि युवक स्ट्राबेरी हिल प्लाजा 72वें एवेन्यू में घूम रहे थे। वाहनों पर स्पीकर लगा रखे थे। तीन घंटे से युवक तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

युवकों का समूह पूरी तरह से अराजकता फैला रहा था। जब एक पुलिस अधिकारी ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो कई युवकों ने पुलिस अधिकारी को घेरकर दुर्व्यवहार किया। पुलिस कर्मचारी युवकों को ट्रैफिक नोटिस जारी कर रहा था। युवकों को चेतावनी दी गई कि वह वाहनों से स्पीकर हटा लें, लेकिन युवकों ने ऐसा करने के बजाय पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डाली।

सांघा ने कहा कि कनाडा की अर्थव्यवस्था और विकास में पंजाबियों का बहुत योगदान है लेकिन कुछ शरारती तत्व परेशानी पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो रिकार्डिंग में 40 युवा दिख रहे हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। इस सभी को डिपोर्ट की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

सांघा ने कहा कि कुछ को डिपोर्ट किया भी जा चुका है। युवाओं को यह समझना चाहिए कि वह यहां पर पढ़ने के लिए आ रहे हैं, न कि अराजकता फैलाने के लिए। नियम तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसा करने वालों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *