डेली संवाद। Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को भले ही अभी डेढ़ साल का समय बाकी हो लेकिन उससे पहले ही विपक्षी एकता को लेकर सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सियासी एजेंडा सेट करने का काम शुरू कर दिया है। एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में वापसी करने वाले नीतीश कुमार बिखरे हुए विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। नीतीश ने ऐलान किया है कि 2024 में अगर उनकी सरकार बनती है तो देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर 2024 में हमारी सरकार बनती है तो निश्चित रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देंगे, सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी जिनको विशेष दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया की पिछले दिनों जब प्रधान मंत्री पटना आये थे तो मैंने तब भी उनसे उस वक्त उन्होंने बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग की थी, लेकिन पीएम ने ऐसा नहीं किया। अगर बिहार को विशेष दर्जा दिया गया होता तो राज्य का और विकास होता।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO
https://youtu.be/Ec5cjhadMH0