डेली संवाद, नई दिल्ली। AAP MLA: AAP विधायक अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) के बिजनेस पार्टनर हामिद अली (Hamid Ali) को साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। कल ACB ने अमानतुल्ला खान के साथ उनके परिसरों पर भी छापा मारा था। हामिद अली के घर से एक पिस्तौल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुआ।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
एसीबी (ACB) ने कल अमानतुल्लाह खान के घर और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर 12 लाख रुपये और एक बिना लाइसेंस वाला हथियार भी बरामद किया था। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने करीब आठ घंटे की पूछताछ करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार (Amanatullah Khan Arrested) कर लिया था ।
एसीबी (ACB) ने ‘आप’ (AAP) विधायक को दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में कल छापेमारी के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री और कुछ सबूतों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किया था।
एसीबी ने ‘आप’ के विधायक और उनके कारोबारी सहयोगियों के स्थानों पर छापेमारी कर 24 लाख रुपये और उसके साथ ही दो पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए थे इसके साथ ही कई सम्पत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए। विधायक अमानतुल्ला खान को एसीबी ने गुरुवार को नोटिस जारी कर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। विधायक के खिलाफ एसीबी ने वर्ष 2020 में साजिश रच कर भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO








