DCP Naresh Dogra: जालंधर के DCP नरेश डोगरा को बड़ा झटका, कोर्ट ने जारी किया समन, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 17 Sep 2022

डेली संवाद, होशियारपुर/जालंधर। DCP Naresh Dogra: जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा को बड़ा झटका लगा है। साल 2019 में होशियारपुर के होटल रायल प्लाजा में हुए विवाद के मामले में स्थानीय अदालत ने तत्कालीन पुलिस अकादमी फिल्लौर के कमाडेंट व मौजूदा डीसीपी जालंधर नरेश डोगरा को तलब किया है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

डीसीपी नरेश डोगरा व उनके करीबी कुछ साथियों की अदालत ने इरादा-ए-कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत समनिंग की है। ये समन अतिरिक्त सेशन जज रुपिदंर सिंह की अदालत ने भेजे हैं। इससे नरेश डोगरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

डीसीपी जालंधर नरेश डोगरा को अब अदालत में पेश होना पड़ेगा। अदालत ने नरेश डोगरा, होटल के दूसरे पाटर्नर विवेक कौशल, नायब तहसीलदार मनजीत सिंह, शिवी डोगरा, हरनाम सिंह उर्फ हरमन सिंह को तलब किया है। इन सभी को 15 नवंबर को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह है मामला

बता दें कि 3 जनवरी, 2019 को होशियारपुर के होटल रायल प्लाजा में दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसमें नरेश डोगरा व उनके साथियों का नाम आया था। इस झगड़े में दूसरे पक्ष ने आरोप लगाए थे कि पुलिस ने नरेश डोगरा के हक में जाते हुए उनके साथ काफी धक्केशाही की थी।

जब उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई तो मात्र लड़ाई झगड़े का क्रास पर्चा कर डीडीआर काटकर मामला रफा-दफा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इंसाफ के लिए अदालत का सहारा लिया है। अब अदालत ने इस मामले में डीसीपी जालंधर नरेश डोगरा व उसके साथियों को तलब किया है।

केस से मेरा लेना-देना नहीं – डोगरा

डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने खुद को गोली मारी थी, जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष ने पुलिस को दी थी। तत्कालीन एसएसपी होशियारपुर जे एलनचेलियन ने जांच के बाद उक्त लोगों पर पुलिस को गुमराह करने का मामला भी दर्ज किया था। उनको अदालत ने इस मामले में सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया है। उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *