PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, देश को देंगे बड़ी सौगात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 17 Sep 2022

नई दिल्ली। PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का 72वां जन्मदिन आज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देश को एक सौगात देने जा रहे है। लगभग 74 साल बाद भारत की भूमि पर फिर से चीता कदम रखने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके संबोधन भी होंगे। इसकी शुरुआत 70 साल बाद देश में चीतों के आगमन से होगी। कूनो अभयारण्य में चीतों के प्रवेश के अवसर पर वे देश को संबोधित भी करेंगे।

बता दें कि आजादी के बाद से भारत में आखिरी बार चीता साल 1948 में देखा गया था। इसके बाद से चीता को विलुप्त करार दे दिया गया था। बता दें कि नामीबिया से आ रहे आठ चीते भारत पहुंच चुके है और कूनो नेशनल पार्क के लिए चिनूक विमान पर सवार है। जल्द ही वो नेशनल पार्क पहुंच जाएंगे।

दलाई लामा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

दलाई लामा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्हें हमारे राष्ट्र की सेवा में अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और कई और वर्षों का आशीर्वाद मिले।

अमित शाह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और पीएम के जन्मदिन पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और गोवा पर्यटन विभाग जागरूकता पैदा करने के लिए 37 समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह पूरे साल जारी रहेगा।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *