डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने बड़ा दावा किया है उन्होंने कहा कि आप विधायक लोकसभा चुनाव से 6 महीने पहले भाजपा में शामिल होंगे और आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा द्वारा अपने विधायकों को खरीदने के आरोपों पर बाजवा ने कहा, ‘अभी तक महाराष्ट्र से भाजपा का विमान चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरा नहीं है। आप नेता पहले से ही शोर मचाने लग रहे हैं। जिस दिन भाजपा सत्ता संभालेगी तो उस दिन सब भाग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
इसके साथ ही बाजवा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से 6 महीने पहले आप विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रताप बाजवा सरकार के 6 महीने पूरे होने पर सरकार के प्रदर्शन की बात कर रहे थे।
पूछे जाने पर बाजवा ने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को अपने उन विधायकों को बरकरार रखना चाहिए जो गोवा में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस पर बाजवा ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीमा को याद नहीं है कि उनके नेता सुखपाल खैरा समेत 10 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO








