डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (NSUI) ने पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। बेरोजगारी, शिक्षा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या व अन्य मुद्दों को लेकर मुुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आगे बढ़ रहे स्टूडेंट्स को चंडीगढ़ पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे चंडीगढ़ पुलिस के साथ भिड़ गए। स्टूडेंट्स को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे
NSUI के प्रधान ईशरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले विधानसभा में अग्निवीर का विरोध किया। परंतु अब ट्वीट करके उसका समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मान सरकार ने विधानसभा का मूल्य ही खत्म कर दिया है।
उनका कहना है कि वह सीएम भगवंत मान से निवेदन करते हैं कि नौजवानों काे भविष्य को खराब न होने दे। वह भी देश के नागरिक हैं। उनके साथ धक्का न किया जाए। स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा कि उन्हें रोजगार चाहिए अपने भविष्य को उज्जवल बनाना है न कि डंडे खाने है ।
पहले यहां के बच्चों को तो रोजगार दे
इसके साथ ही ईशरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर बच्चे दूर-दूर से आए हैं। इतनी पढ़ाई करने के बाद भी उन्हें डंडे मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री कहते थे विदेश गए बच्चों को पंजाब लाएंगे परंतु वह पहले अपने पंजाब के बच्चे को तो संभाल लें। डंडे और पानी की बौछारें से अच्छा तो वह आईलेट्स करके विदेश चले जाते।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO








