डेली संवाद। Sidhu Moosewala Murder Case: पिछले कुछ दिन पहले NIA की टीम ने पंजाब के अलग अलग जिलों में गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए छापामारी की थी। उनकी एक टीम ने गैंगस्टर रवि के घर दोराहा में भी रेड की थी, लेकिन रवि तब हाथ नहीं लग पाया था। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रवि ने गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर मूसेवाला से लाखों रुपये की फिरौती हासिल की थी। उसके बाद उन पैसों से अनमोल को जयपुर के जरिए दुबई भेजा था। और जिस पासपोर्ट से अनमोल को दुबई भेजा गया था, वो फर्जी था और उसे जयपुर से ही जारी करवाया गया था।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
जब मूसेवाला ने बंबीहा बोले गाना गाया था, तभी से वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गया था। इसके बाद लॉरेंस ने गैंगस्टर रवि को उससे फिरौती लेने के लिए भेजा था। तब रवि ने मूसेवाला से लाखों रुपये फिरौती के रूप में वसूल किए थे। उसके बाद रवि ने लॉरेंस के कहने पर उसके भाई अनमोल बिश्नोई को जयपुर से पहले फर्जी पासपोर्ट जारी करवाया और उसके बाद उसी फर्जी पासपोर्ट से उसको जयपुर से दुबई भेज दिया गया।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO








