Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो ने मारा छापा, 5000 रुपए रिश्वत लेता ASI काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 17 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance) ने अपनी चल रही मुहिम के दौरान एक प्राईवेट व्यक्ति करमजीत सिंह कम्मा को बिजली चोरी के विरुद्ध पुलिस थाना, पी. एस. पी. सी. एल., लुधियाना में तैनात ए. एस. आई हरप्रीत सिंह की तरफ़ से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम एएसआई हरप्रीत सिंह और करमजीत सिंह को तरलोचन सिंह निवासी मंडी गोबिन्दगढ़, जि़ला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि उक्त ए. एस. आई. उसके घरेलू बिजली चोरी केस को निपटाने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा था परन्तु सौदा 5000 रुपए में हुआ है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की तरफ से पेश किये तथ्यों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एएसआई के मध्यस्थ के तौर पर एक प्रायवेट व्यक्ति करमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से एएसआई हरप्रीत सिंह की की तरफ़ से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में एफ. आई. आर. नम्बर 15 तारीख़ 16. 09. 2022 के अंतर्गत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,7ए के अंतर्गत विजीलैंस थाना फलायंग सकुऐड-1 पंजाब एस. ए. एस. नगर में दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे कार्यवाही जारी है।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *