Chandigarh University: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामला, अरविंद केजरीवाल ने बताया शर्मनाक, राघव चड्ढा बोले- दोषी को सजा मिलेगी, पढ़े AAP नेता की प्रतिक्रिया

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 683 शब्द|📅 18 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh University: मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा कई अन्य दूसरी छात्राओं की नहाते वक्त वीडियो बनाती थी और वह इन वीडियो को अपने एक दोस्त को भेजती थी जोकि शिमला में रहता था है। जिसके बाद उसके दोस्त ने इन वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्राओं ने जब अपनी वीडियो इंटरनेट पर देखी तो वह सभी सन्न रह गईं। वहीं, यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

जिसके बाद वीडियो बनाने वाली छात्रा से पूछताछ की तो उसका भी एक वीडियो सामने आया है। उसने कहा कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया था पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस का दावा है कि छात्रा ने केवल अपनी ही वीडियो लड़के को भेजा था न कि दूसरी लड़कियों का।

Chandigarh University: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामला, अरविंद केजरीवाल ने बताया शर्मनाक, राघव चड्ढा बोले- दोषी को सजा मिलेगी, पढ़े AAP नेता की प्रतिक्रिया
लड़के की यह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। लोग उसे तुरंत अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।

लड़कियों ने सुसाइड का प्रयास नहीं किया-मनीषा गुलाटी

कहा जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की कोशिश है। वहीं चंडीगढ़ विश्विद्यालय वीडियो लीक मामले पर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है। ये सब अफवाह है, ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में है।

घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण – सोमप्रकाश

केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त कारवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

 बहुत ही संवेदनशील मामला- बैंस

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के सभी छात्रों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि शांति बनाए रखें, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों और बेटियों की गरिमा से संबंधित है। मीडिया सहित हम सभी को बहुत सतर्क रहना चाहिए, यह एक समाज के रूप में अब हमारी भी परीक्षा है।

 बेहद संगीन और शर्मनाक- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड करके Viral किए हैं। यह बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।

दोषियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे- राघव चड्ढा

इसके साथ ही वरिष्ठ आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का मामला सबसे शर्मनाक है। पंजाब सरकार इस अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम सब आपके साथ हैं और न्याय होगा।

लड़के की तलाश में पुलिस की टीम शिमला भेजी गई

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि उस लड़के की तलाश में पुलिस की टीम शिमला भेजी गई है, जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। SSP विवेकशील सोनी ने बताया- लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। और सिर्फ अपना वीडियो दोस्त को भेजा, पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए। पीड़ित बेटियां हिम्मत से काम लें। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

दूसरी लड़कियों का वीडियो नहीं है। जब वह वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भी देख लिया। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। विवेकशील सोनी ने कहा कि महिला वार्डन से गलती से कहा था कि दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था। आरोपी ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो बनाया ही नहीं है।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *