Chandigarh University: चंडीगढ़ युनिवर्सिटी की 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बना वायरल करवाने वाली छात्रा हिरासत में, यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 18 Sep 2022

मोहाली। Chandigarh University: मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में 60 गर्ल्स स्टूडेंट्स का नहाते हुए का वीडियो बनाने वाली आरोपित छात्रा के खिलाफ खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं कहा जा रहा है कि 8 लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश भी की है। हालांकि पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी लड़की ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की। सभी लड़कियां सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

जानकारी के मुताबिक हास्टल में रहने वाली लड़कियों की वीडियो बनाने के बाद आरोपित छात्रा ने अपने किसी जानकार युवक को यह वीडियो भेजी थी, जोकि हिमाचल प्रदेश के शिमला का बताया जा रहा है। यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस ने पूरे कैंपस को सील कर दिया है।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भी यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक संस्थान से जुड़ा मामला है। अगल वीडियो लीक हुआ है उसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं रहेगा, जब तक मामले की पूूरी और सही जांच न हो सके।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह केस एक छात्रा के द्वारा अन्य छात्राओं का वीडियो शूट करने का है। इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपित छात्रा को अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की भी मौत की कोई सूचना नहीं है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार किसी के भी द्वारा आत्महत्या करने की कोई सूचना नहीं मिली है।

वहीं बताया जा रहा है कि आरोपित लड़की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और शिमला में जिस युवक को उसने वीडियो भेजे हैं उसे हिरासत में लेने के लिए पंजाब पुलिस शिमला रवाना हुई है। वहीं, शिमला एसपी मोनिका भुटूंगरू ने का कहना है कि अब तक शिमला पुलिस से अभी तक कोई संपर्क नहीं किया गया है

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *