IAS Officers Transfers: सरकार ने 14 IAS अफसरों का किया तबादला, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 18 Sep 2022

डेली संवाद, लखनऊ। IAS Officers Transfers: यूपी सरकार ने झांसी के मंडलायुक्त और 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती दी है। चंदौली के डीएम संजीव सिंह को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। झांसी में प्रभारी मंडलायुक्त बनाए गए डा. आदर्श सिंह 21 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। तब तक यहां संजय गोयल बतौर मंडलायुक्त काम करते रहेंगे। उनकी राज्य प्रतिनियुक्ति इसी दिन समाप्त हो रही है। इसके बाद वह अपने मूल राज्य असम वापस चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही व संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। बाराबंकी के डीएम डा. आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया गया है। मंगला प्रसाद सिंह डीएम गाजीपुर से डीएम हरदोई, अविनाश कुमार डीएम हरदोई से डीएम बाराबंकी बनाए गए हैं।

दिव्या मित्तल डीएम संत कबीरनगर से डीएम मिर्जापुर बनाई गई हैं। आर्यका अखौरी डीएम भदोही से डीएम गाजीपुर, नवनीत सिंह चहल डीएम मथुरा से डीएम आगरा, ईशा दुहन उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण से डीएम चंदौली, पुलकित खरे डीएम पीलीभीत से डीएम मथुरा बनाए गए हैं। प्रवीन कुमार लक्षकार डीएम मिर्जापुर से डीएम पीलीभीत, प्रेम रंजन सिंह VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण थे और डीएम संतकबीरनगर बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के वीसी और नगर आयुक्त गौरांग राठी थे, जो भदोही डीएम बनाए गए हैं। प्रभुनारायण सिंह डीएम आगरा से प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व राहत आयुक्त बनाए गए हैं। यहां रहे रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त आवास विकास परिषद व निदेशक नगरीय भूमि सीमरोपण उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। अजय चौहान आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण व सचिव आवास से सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर भेजे गए हैं।

राज्य सरकार के निर्देश के बाद हुए तबादलों में तीन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो अलीगढ़, वाराणसी व गोरखपुर विकास प्राधिकरण और अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर जल्द ही अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *