⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 153 शब्द|📅 18 Sep 2022
डेली संवाद। IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले हफ्ते से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। दोनों टीमें इसके लिए मोहाली पहुंच चुकी हैं। लेकिन टीम इंडिया को सीरीज से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना से संक्रमित होने की वजह से मोहाली नहीं पहुंच पाए हैं और ना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन दिवसीय T20 श्रृंखला में भाग ले पाएंगे। शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर को होने वाले पहले मुकाबले में खेलना लगभग तय था।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल
मोहम्मद शमी की काफी अरसे बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हुई थी। इससे पहले शमी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल के वर्ल्ड कप में खेला था।
पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो








