Punjab News: पंजाब के मंत्री का करीबी नशा तस्करी में गिरफ्तार, BJP ने जारी की तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 18 Sep 2022

चंडीगढ़। Punjab News: असम पुलिस ने 850 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तार व्यक्ति पंजाब की AAP सरकार के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर का नजदीकी है। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू गरीब के रूप हुई है, जिसके कब्जे से 850 किलो गांजा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

भाजपा पंजाब ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामद नशा सामग्री की फोटो ट्वीट करते हुए तंज कसा कि बदलाव की बड़ी-बड़ी डींगे मारने वाले आज स्वयं ही बड़े स्तर पर नशा बेच रहे हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस प्रदेश में नशा तस्करी की चेन तोड़ने और लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

इसी कड़ी में शनिवार को हर जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ADGP और IGP की सुपरविजन में यह सर्च ऑपरेशन पूरा किया गया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से शुरू तलाशी मुहिम दोपहर 3 बजे तक चली। इसमें SSP समेत हर पद पर आसीन अधिकारी शामिल रहे। अनेकों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *