Chandigarh University: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO लीक केस की जांच के लिए CM भगवंत मान ने तीन सदस्यीय SIT का किया गठन

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 19 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh University: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर डीजीपी पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने सोमवार को एडीजीपी कम्युनिटी अफेअरज़ डिवीज़न और महिला मामले गुरप्रीत कौर दिओ की निगरानी अधीन तीन सदस्यीय आल वूमैन स्पैशल इन्वेस्टिगेशन टीम ( एस. आई. टी.) का गठन किया है जिससे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले की प्रभावी और तत्काल जांच को यकीनी बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

इस विशेष जांच टीम में एस. पी. काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना रुपिन्दर कौर भट्टी बतौर इंचार्ज और दो सदस्यों डी. एस. पी. खरड़-1 रुपिन्दर कौर और डी. एस. पी. ए. जी. टी. एफ. दीपिका सिंह सदस्यों के तौर पर शामिल हैं। यह एस. आई. टी. डीआईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एस. एस. पी. एस. ए. एस. नगर विवेक शील सोनी की निगरानी अधीन काम करेगी, और काम की ज़रूरत अनुसार किसी और मैंबर का चयन कर सकती है।

यह कार्यवाही मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से मामले की उच्च स्तरीय जांच के हुक्म दिए जाने से एक दिन बाद सामने आई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में घटी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुये डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि इस मामले की जांच पूरी सक्रियता से चल रही है और पुलिस ने रविवार देर शाम उस विद्यार्थी और हिमाचल प्रदेश के दो अन्य व्यक्तियों समेत कुल तीन गिरफ्तारियां की हैं और दोषियों के पास से कुछ इलेक्ट्रानिक यंत्र भी ज़ब्त किये हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

उन्होंने पंजाब पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए डीजीपी हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश पुलिस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा देते हुये कहा कि एस. आई. टी. इस मामले की तह तक जांच करेगी और जो भी दोषी पाया गया उसे बख़्शा नहीं जायेगा। विद्यार्थियों, माता-पिता और समूह भाईचारे को अमन-शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए, डीजीपी ने उनको सभी सम्बन्धित विद्यार्थियों की गोपनीयता और सम्मान की रक्षा करने का भरोसा दिया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *