Jalandhar News: बसपा नेता बलविंदर कुमार ने AAP के MLA बलकार सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 19 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता बलविंदर कुमार (Balvinder Kumar) ने करतारपुर से सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक बलकार सिंह (MLA Balkar Singh) पर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया कि बलकार सिंह के इशारे पर डीएसपी धोगड़ी व थाना करतारपुर की पुलिस ने बसपा महिला कार्यकर्ता पर नाजायज मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

एडवोकेट बलविंदर सिंह ने बताया कि गत 27 जुलाई को गांव मनन की रहने वाली एक पार्टी वर्कर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी और उसके कपड़े भी पाड़ दिए थे। आरोप था कि जिनके साथ झगड़ा हुआ वह आम आदमी पार्टी के वर्कर थे। इसी का बदला लेने के लिए विधायक बलकार सिंह ने पुलिस पर दबाव डालकर झूठा मामला उस महिला और उनके साथियों पर पर दर्ज करवा दिया।

बलविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है और बलकार सिंह विधायक बने हैं, तब से वह जानबूझकर अकाली-बसपा के वर्करों को टारगेट कर उन पर झूठे मामले दर्ज करवा रहे हैं। बलविंदर ने बताया कि करतार पुलिस ने खुद जाकर मौका देखा मगर विधायक के दबाव में आकर उल्टा मामला दर्ज कर दिया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पीड़ित महिला राणो एसएसपी के पास भी पेश हुई। एसएसपी ने इस मामले की जांच फिर से डीएसपी सुरेंद्र पाल धोगड़ी को दी, मगर डीएसपी ने मामले की जांच करने के बजाए विधायक के दबाव में आकर आनाकानी करनी शुरू कर दी। उन्होंने डीजीपी से अपील की है कि इस मामले में पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाए।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *