Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 सितंबर को विधान सभा का विशेष सत्र बुलाया, कहा- साजिशों का पर्दाफाश करेगा सत्र

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 19 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए 22 सितम्बर ( गुरूवार) को विधान सभा का विशेष सत्र बुलाने का फ़ैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने हमारी सरकार को ज़बरदस्त बहुमत दिया था परन्तु लोकतांत्रिक मूल्यों का नुकसान पहुंचाने वाली कुछ ताकतें हमारे विधायकों को धन-दौलत के सहारे लुभाने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप के विधायकों को धन-दौलत की तकड़ी में तोला नहीं जा सकता क्योंकि वह पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित और वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे बुरी तरह नाकाम साबित हुए हैं क्योंकि हमारी पार्टी के विधायक राज्य के लोगों प्रति वफ़ादार हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस विशेष सत्र में पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिशों का पर्दाफाश किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में विधायकों को लोभ-लालच के साथ बहलाने की घटिया चालें नहीं चलीं क्योंकि विधायकों ने ही उनकी सरकार को पटड़ी से उतारने के मंसूबे नाकाम कर दिए। भगवंत मान ने कहा कि विधान सभा मतदान के दौरान भी सभी पार्टियों ने वोटरों को पैसे का लालच देने की कोशिश की थी परन्तु पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी और इसके चुने हुए विधायकों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। उन्होंने कहा कि अब यह विधायक पंजाब की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली में योगदान डालेंगे।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधायक पार्टी, पंजाब और पंजाब निवासियों के प्रति समर्पित और वफ़ादार हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह विधायक पैसों की ख़ातिर कभी भी अपना ज़मिर नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराने संबंधी सपने लेने बंद कर देने चाहिएं क्योंकि पंजाबी इस गुनाह के लिए ऐसे लोगों को कभी भी माफ नहीं करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि आप के सभी विधायक राज्य की पुरातन शान को बहाल करने के लिए समर्पण होकर प्रयास करेंगे।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *