Punjab News: पंजाब के मोगा में अंतिम संस्कार के वक्त ब्लास्ट, 30 से ज्यादा घायल, कईयों की हालत नाजुक

Daily Samvad
3 Min Read

मोगा। Punjab News: मोगा के एक गांव में व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक आग भड़कने के बाद लपटों ने गैस सिलेंडर को भी घेरे में ले लिया। लोग संभल पाते, उससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया (Gas Cylinder Blast) घटना के समय संस्कार में मौजूद करीब 30 लोग लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

घायलों में प्रख्यात साहित्यकार स्व.जसवंत सिंह कंवल के बेटे सर्बजीत सिंह भी शामिल हैं। गांव के लोगों ने उन्हें विभिन्न वाहनों की मदद से मोगा, जगरांव, लुधियाना के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। चार गंभीर रूप से झुलसे मथुरादास सिविल अस्पताल में पहुंचे हैं, जबकि बड़ी संख्या में मोगा मेडिसिटी ले जाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार डुढीके में दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक व्यक्ति का संस्कार गैस की भट्टी पर किया जा रहा था, संस्कार के दौरान जैसे ही भट्टी के लिए गैस सिलेडर का वाल्व खोला गया तो अचानक आग भड़क गई। इससे पहले कि आपरेटर सिलेंडर के वाल्व को नियंत्रित कर पाते, आग ने सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। बड़ी संख्या में लोग उस समय संस्कार के लिए मौजूद थे, कुछ लोग स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

इस कारण वहां मौजूद करीब 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। कुछ पल के लिए तो स्थिति ये हो गई कोई किसी को बचाने की स्थिति में नहीं था, लेकिन धमाका तेज होने के कारण थोड़ी ही देर में आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, उन्होंने मौके के हालात देख ग्रामीणों की मदद से पहले तो आग पर काबू पाया।

बाद में वे झुलसे लोगों को विभिन्न वाहनों में लादकर मोगा, जगरांव, लुधियाना के लिए रवाना हो गए। मोगा सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल चार लोग पहुंचे हैं, यहां पर बर्न यूनिट न होने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर करने की तैयारी का जा रही है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *