Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज, देखें क्या इंतजाम किए गए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 19 Sep 2022

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का आज शाही परंपराओं के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार करीब एक घंटे तक चलेगा। समारोह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। जिसमें दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। इस आयोजन में विभिन्न देशों के राजनीतिक नेता भाग लेंगे और महारानी को अंतिम विदाई देंगे ।जिसमे 2 मिनट का मौन रहेगा।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं है। उन्होंने भारत के लोगों की ओर से वेस्टमिंस्टर हॉल में रानी को श्रद्धांजलि दी। । इसके साथ ही उन्होंने एलिजाबेथ की याद में शोक की एक पुस्तक पर भी हस्ताक्षर किए। जिसके बाद वह बकिंघम पैलेस में रानी के बेटे और नए राजा चार्ल्स से मिले।

इस आयोजन में करीब 2000 वीवीआईपी लोग आएंगे। करीब 10 लाख लोगों के लंदन पहुंचने की संभावना है। जिसके लिए विभिन्न इंतजाम किए गए हैं। करीब 250 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

इसके अलावा इस आयोजन में करीब 6000 सैनिक मौजूद रहेंगे। ताबूत के साथ 1600 सैनिक मौजूद रहेंगे। 150 सैनिक महारानी को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। साथ ही 10 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

महारानी एलिजाबेथ का निधन 8 दिसंबर को हुआ था। उनके अंतिम संस्कार से पहले महारानी की अंतिम यात्रा वेस्टमिन्स्टर हॉल से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक की जाएगी। इस दौरान वहां सैन्य परेड होगी।वेस्ट्मिन्स्टर पहुंचने से पहले, शाही संस्कारों के अनुसार, रानी के निधन पर शोक मनाया जाएगा और प्रार्थना पढ़ी जाएगी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पिता किंग जॉर्ज की मृत्यु के बाद 6 फरवरी 1952 को ब्रिटेन का शासन संभाला था। उस समय वह केवल 25 वर्ष की थीं। . महारानी एलिजाबेथ सबसे लंबे समय तक राज करने वाली सम्राट हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *