Illegal Colonies Punjab: अवैध कॉलोनियों की NOC और प्लाट की रजिस्ट्री को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 20 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Illegal Colonies Punjab: पंजाब की अनाधिकृत कॉलोनियों के जिन निवासियों के पास एन. ओ. सी. होगी, उनको अपनी जायदाद की रजिस्ट्री करवाने समय पर कोई परेशानी नहीं आयेगी। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने इस बारे सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायतें जारी कर दीं हैं।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य मंतव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी हिदायतों को मुख्य रखते हुए राजस्व विभाग में भी सारा कामकाज नियमों अनुसार और सभ्यक ढंग से करने के निर्देश जारी किये हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों राज्य में अनाधिकृत कॉलोनियों में स्थित जायदादों की रजिस्ट्रेशन के लिए अपेक्षित एन. ओ. सी. हेतु आवेदनों के तुरंत और समय पर निपटारे को यकीनी बनाने के लिए एक पोर्टल शुरू कर दिया गया है। जिम्पा ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों में स्थित प्लाटों और इमारतों को नियमित करने के लिए सम्बन्धित व्यक्ति पोर्टल www.punjabregularization.in पर लॉगइन कर सकता है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

आवेदन देने से ले कर एन. ओ. सी. प्राप्त होने तक की सारी प्रक्रिया आनलाइन है। ज़िक्रयोग्य है कि यह सुविधा सिर्फ़ उन अलाटियों/ निवासियों को ही मिल सकती है, जिनकी जायदादें 19 मार्च, 2018 से पहले विकसित हुई अनाधिकृत कॉलोनियों में पड़तीं हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि एन. ओ. सी. प्राप्त करने की प्रक्रिया के बाद सम्बन्धित जायदाद मालिक बनती सरकारी फीस पर रजिस्ट्री करवा सकता है।

काबिलेगौर है कि एन. ओ. सी. जारी करने की सारी प्रक्रिया पोर्टल पर आवेदन- पत्र जमा करने से 21 कामकाज़ी दिनों के अंदर पूरी की जायेगी। यह सिंगल पोर्टल आवेदनों के तुरंत निपटारे के लिए एम. सी. और एम. सी. क्षेत्र के बाहर पड़ते प्लाटों और इमारतों को नियमित करने के लिए तैयार किया गया है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *