डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके में अवैध रूप से बन रहे कामर्शियल इमारत के मालिक को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। यह अवैध इमारत वीर बबरीक चौक के पास बन रही है। निगम कमिश्नर के आदेश पर अवैध निर्माण करवाने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी हुआ है।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल
एमटीपी नीरज भट्टी के मुताबिक नगर निगम को शिकायत मिली थी कि वीर बबरीक चौक के पास स्थित नगर निगम जोन के दफ्तर के साथ अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण करवाया जा रहा है। शिकायत के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और इंस्पैक्टर को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था, जांच में शिकायत सही मिली।
एमटीपी नीरज भट्टी के मुताबिक वीर बबरीक चौक के पास गुनजीत सिंह, सरलीन कौर औऱ गुरमीत कौर ने अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण शुरू किया है। इसकी शिकायत निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के पास पहुंची। कमिश्नर के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मौके पर जांच की। इसके बाद काम को रोकने को कहा गया। लेकिन मौके पर काम नहीं रोका गया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे
एमटीपी के मुताबिक अवैध निर्माण करवा रहे तीनों लोगों के नाम पर नोटिस जारी किया गया है। अगर इसके बाद भी काम नहीं रोका गया तो तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
पढ़ें नगर निगम द्वारा जारी किया गया नोटिस

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार








