Punjab News: किसानों की धमकी, मांगें नहीं पूरी की तो 29 सितंबर को करेंगे जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे ब्लाक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 20 Sep 2022

डेली संवाद,जालंधर। Punjab News: किसानों ने अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं पूरी की तो वह 29 सितंबर को गांव धन्नोवाली के पास जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे ब्लाक करके रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन करेंगे । और जो लोगों को परेशानियों होंगी उसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी। ये चेतावनी मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह तथा प्रदेश प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने दी।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

उन्होंने सरकार के सामने गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने के अलावा चीनी मिलों को 1 नवंबर से चालू करने के लिए एक माह पहले नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि अगर नई सब्सिडी देनी है तो वह किसानों के खाते में इकट्ठी जमा करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजे की राशि अदा करें। इसके अलावा लंपी बीमारी की वजह से मरे पशुओं का मुआवजा भी पशुपालकों को जल्द दिया जाए।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

पराली जलाने के मामले को लेकर उन्होंने सरकार को वायदा खिलाफी बताया है। सरकार ने पराली के रखरखाव के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़ किसानों को अदा करने की बात कही है अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो किसानों को मजबूरन पराली को आग ही लगानी पड़ेगी।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *