Improvement Trust Scam: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Improvement Trust Scam: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (improvement trust) के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रामण्यम (Ex chairman Raman Bala Subramaniam) को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने विजिलेंस को आदेश जारी देकर कहा कि पूर्व चेयरमैन के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करनी है तो उससे 7 दिन पहले नोटिस देना होगा। यह राहत रमन बाला सुब्रामण्यम पर एफआइआर दर्ज होने के 54 दिन बाद दी गई है। वह पिछले 54 दिन से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अदालत में अपील कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

न्यायाधीश अवनीश झिंगन ने मंगलवार को बताया कि रमन के खिलाफ मनमाने तरीके से प्लाट आवंटन के आरोप में 28 जुलाई को एफआइआर दर्ज की गई थी। सुब्रामण्यम ने इसी मामले में अपनी अग्रिम जमानत की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि राजनैतिक रंजिश के तहत उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था । उन्हें सिर्फ एक अन्य आरोपित के बयान पर नामजद किया गया है। इससे पहले स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

विजिलेंस की तरफ से 15 जुलाई को एक बूथ की वन टाइम सेटलमेंट के लिए रिश्वत लेने के आरोप में ईओ कुलजीत कौर और दो क्लर्क को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके ही बयान पर विजिलेंस ने रमन बाला सुब्रामण्यम समेत अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। तभी से रमन फरार चल रहे हैं।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *