Punjab News: भगवंत के बचाव में बोले केजरीवाल “भगवंत का काम बोलता है”

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद। Punjab News: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब के नशे में होने के कारण फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि भगवंत मान का काम बोलता है, विरोधी उन पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे है। क्योंकि विपक्ष को उनके काम में कोई खामी नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

वडोदरा में केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान ने पिछले 6 महीने में जो किया है, वह पिछले 75 सालों में पंजाब की कोई भी सरकार नहीं कर पायी है। वह एक ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री हैं। विपक्षी उनको रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन जनता देख रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

घटना विदेश में हुई, इसलिए तथ्यों की जांच जरूरी है। गौरतलब है कि विपक्षी नेताओं ने भगवंत मान पर आरोप लगाया है कि उन्हें विमान से इसलिए उतारा गया क्योंकि वे नशे में थे। आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मान ने पंजाब और पंजाबियों को शर्मसार किया है। बाजवा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से अपील की है कि लुफ्थांसा एयरलाइंस से इसकी जानकारी ली जाए और इसे सार्वजनिक किया जाए।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *