Punjab News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के खिलाफ हाथों में बैनर लेकर सड़क पर उतरे लोग, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: एक बार फिर नगर निगम विवादों में घिरना शुरू हो गया है। निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के खिलाफ लोगों सड़कों पर उतरने शुरू हो गए है। लोगो ने कपूरथला रोड के निर्माण की मांग को लेकर अपना अभियान शुरू कर दिया है। इसी के साथ ही सोसाइटी ने निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ दविंदर सिंह को निशाने पर लेकर जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

उन्होंने कहा की वह कब से कपूरथला रोड का निर्माण करवाने की मांग कर रहे है। अब बैनरो और पोस्टरों के जरिये नगर निगम के  खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। बैनर और पोस्टरों पर लिखा है कि स्मार्ट सिटी का ड्रामा बंद करो और सड़कों का प्रबंध करो। इसी के साथ ही सड़कों से कब्जे हटाने की भी मांग की गई है। कपूरथला रोड सिविल सोसायटी लंबे समय से मांग कर रही है कि सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की पाइप लाइन बिछाने के लिए जो सड़के तोड़ी गयी थी उनका निर्माण किया जाए। क्योंकि सड़क के कारण इस रोड के सभी कारोबारी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

इससे आसपास की कालोनियों में आने जाने वाले लोगों की यातायात प्रभावित हो रही है। इसी के साथ ही सोसाइटी ने नगर निगम को चेतावनी दी कि अगर सड़क का निर्माण ना किया गया तो वह नगर निगम कमिश्नर के तस्वीर वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाएंगे। इसके बावजूद बात न बनी तो 2 अक्टूबर को कपूरथला रोड पर ट्रैफिक जाम किया जाएगा। आपको बता दे कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर इससे पहले भी इलाके के लोग एक बार ट्रैफिक जाम कर चुके हैं।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *