Punjab News: आल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट को लेकर शिरोमणि कमेटी के इस सदस्य ने बादल परिवार पर साधा निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से संबंधित शिरोमणि कमेटी के सदस्य मास्टर मिट्ठू सिंह काहनेके ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस फैसले से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को बड़ा धक्का लगा है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

पिछले लंबे समय से शिरोमणि कमेटी पर बादल परिवार का कब्जा है और बादलों की गलत सियासत के कारण ही पिछले वर्ष दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बादल परिवार से आजाद हुई। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक अपने कमेटी अस्तित्व में आ गई है। मास्टर मिट्ठू सिंह काहनेके ने कहा कि पिछले लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल की आल इंडिया एक्ट की मांग को प्रकाश सिंह बादल ने मिट्टी में मिलाकर रखा दिया है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

प्रेस को जारी एक बयान के विरोधी धड़े के नेता मास्टर मिट्ठू सिंह काहनेके ने कहा कि शिरोमणि कमेटी सदस्य साहिबान बादल दल की राजनीति से अलग होकर निष्पक्ष शिरोमणि कमेटी प्रबंध चलाने के लिए आगे आएं, शिरोमणि कमेटी का प्रबंध इस वक्त लडख़ड़ाया हुआ है। शिक्षण संस्थान, प्रिंटिंग प्रेस संस्थान और अन्य विभिन्न संस्थान का ठीक प्रबंध न होने के कारण घाटे में चल रहे हैं। गुरुद्वारा घरों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *