Raju Srivastav: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, कलाकारों में शोक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 21 Sep 2022

नई दिल्ली। Raju Srivastav: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो राजू को बीते दिनों में कई बार बुखार हो रहा था, ऐसे में इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया। हालांकि पिछले दिनों राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार हुआ था, लेकिन लगातार बुखार आ रहा था। आज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए बेहोश होकर गिर गए थे। तब से वो लगातार वेंटिलेटर पर हैं। फैंस और परिवार वाले लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

क्यों बेहोश हुए थे राजू?

डॉक्टर्स की मानें तो राजू के दिमाग की नसों में ब्लॉकेज थी, जिसके कारण ब्रेन के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही थी। यही कारण है कि वो होश में नहीं आ रहे थे। जब तक राजू के दिमाग में पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच जाती, उनका होश में आना मुश्किल था।

बीच में खबर आ रही थी कि राजू को अब एम्स से किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिसपर उनके भाई ने बताया कि राजू का इलाज एम्स में ही होगा और जब वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें वेंटिलेटर से हटाने को लेकर विचार किया जा रहा था, लेकिन बार-बार आ रहे बुखार के कारण उन्हें वेंटिलेटर से नहीं हटा रहे थे।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

राजू श्रीवास्तव अपनी कॉमेडी से लोगों के दिल में जगह बनाया। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में अपना टैलेंट का लोहा मनवा लिया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी काम किया। जिनमें ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ के रीमेक और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों शामिल हैं। एक्टिंग और कॉमेडी के अलावा राजू उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष थे।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *