Chandigarh University: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले के मुख्य आरोपी का नाम आया सामने, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 22 Sep 2022

डेली संवाद, मोहाली। Chandigarh University: पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के VIDEO लीक केस में एक नया मोड़ सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे कांड का मुख्य आरोपी आर्मी का जवान है। बताया जा रहा है कि वह छात्र को अन्य छात्रों के अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्रा के पुराने दोस्त ने सेना के जवान के साथ वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद जवान उस वीडियो को लीक करने की धमकी देकर दूसरी छात्राओं का वीडियो बनाने के लिए जबरदस्ती करता था।

ये भी पढे़ं: जालंधर के DCP नरेश डोगरा के खिलाफ FIR दर्ज

जांच में पता चला है कि यह युवक जम्मू का रहने वाला है और उसका नाम संजीव कुमार बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रा हॉस्टल की लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना सकी। फोन में उनके अपने वीडियो थे। यह बात फोरेंसिक विशेषज्ञ ने मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस को बताई है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

जानकारी के अनुसार पकड़ी गई छात्रा सहित तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आर्मी जवान मोहित कुमार से भी जम्मू पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़की को ब्लैकमेल करने वाले मोहित ने व्हाट्सएप पर रंकज की फोटो लगाई थी इसलिए पुलिस उसका कनैक्शन भी पता कर रही है। तीनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड मांगा जाएगा ताकि अच्छे से जांच की जा सके।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *