Comedian Raju Srivastav Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 22 Sep 2022

डेली संवाद, दिल्ली। Comedian Raju Srivastav Funeral: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उनका कल बुधवार को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) होने के बाद राजू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 41 दिनों तक उनका इलाज चला, मगर 21 सितंबर को जिंदगी की जंग लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

ये भी पढे़ं: जालंधर के DCP नरेश डोगरा के खिलाफ FIR दर्ज

इसके साथ ही आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। भारी मन से उनके परिवार- दोस्तों और फैंस ने उन्हें अंतिम विदाई दी। दिल्ली निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजू श्रीवास्तव को पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है। उनके अंतिम दर्शनों के लिए सुनील पाल, एहसान कुरैशी और कवि सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

राजू के साथ बीमारी में ढाल बन कर उनके साथ खड़ी रही पत्नी शिखा भी बुरी तरह टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, मैं अब क्या कह सकती हूं। उन्होंने बहुत संघर्ष किया। मैं प्रार्थना कर रही थी और मुझे उम्मीद थी कि वो इससे बाहर आ जाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं हो पाया । मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि वो एक सच्चे फाइटर थे।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *