Coronavirus Update: एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना वायरस के केस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 22 Sep 2022

डेली संवाद। Coronavirus Update: देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी फिर से होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 5,443 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल यानी 21 सितंबर को कोरोना के 4,510 मामले दर्ज किए गए थे। कल के मुकाबले आज कोरोना के 933 केस बढ़े हैं।

ये भी पढे़ं: जालंधर के DCP नरेश डोगरा के खिलाफ FIR दर्ज

बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में कोरोना से 5,291 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 46,342 हो गई है।

इस दौरान कोरोना से 26 लोगों की मौत भी हुई है। अकेले केरल राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड 19 से अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 429 लोगों की मौत हो चुकी है। और वहीं अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 53 हजार 42 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 39 लाख 78 हजार 271 मरीज ठीक भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 217.11 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.59 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94.70 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 19.80 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। 24 घंटे में कुल 15 लाख 85 हजार 343 लोगों को वैक्सीन लगी है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *