NIA Raid: भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़, दंगाईयों ने पैट्रोल बम से किया हमला, कई गाड़ियां फूंकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 23 Sep 2022

कोयंबटूर। NIA Raid: पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर बीते दिन कई राज्यों में छापे मारे गए। टेरर फंडिंग मामले में NIA और ED ने पीएफआई के कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। इस बीच आज संगठन ने केरल बंद का आह्वान किया है। बंद के कौरान पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई इलाकों में बवाल करते हुए पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फैंके हैं। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

आपको बता दें कि एनआईए ने गुरुवार को पीएफआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य इस्माइल को कोयंबटूर से हिरासत में लिया था। एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य पुलिस बलों द्वारा संयुक्त रूप से तमिलनाडु सहित पूरे भारत में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के शीर्ष नेताओं और सदस्यों के घरों और कार्यालयों पर संयुक्त रूप से तलाशी तलाशी अभियान चलाया था।

इन राज्यों में पड़े छापे

दोनों एजेंसियों ने गुरुवार को भारत के 15 राज्यों में पीएफआई के 93 ठिकानों पर तलाशी ली। जिन राज्यों में छापे मारे गए उनमें आंध्र प्रदेश (4), तेलंगाना (1), दिल्ली (19), केरल (11), कर्नाटक (8), तमिलनाडु (3), उत्तर प्रदेश (1), राजस्थान (2), हैदराबाद (5), असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार और मणिपुर शामिल हैं।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *