Ankita Bhandari Murder Case: पूर्व मंत्री का बेटा यौन संबंध बनाने का बना रहा है दबाव, वह मुझे ‘कॉलगर्ल’ बनाना चाहता है, पढ़ें अंकिता का WhatsApp चैट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 540 शब्द|📅 24 Sep 2022

देहरादून। Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद लोगों में बेहद गुस्सा है। उत्तराखंड के चीला नहर से 19 वर्ष की जिस रिसेप्शननिस्ट का शव मिला। उसपर रिजॉर्ट का मालिक अतिथियों को ‘स्पेशल सर्विस’ यानि सैक्स करने के लिए दबाव डाल रहा था।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस लड़की द्वारा अपने एक मित्र के साथ की गई चैट से यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले रिसेप्शनिस्ट के एक फेसबुक मित्र ने कथित रूप से कहा कि उसकी दोस्त की हत्या इसलिए कर दी गयी क्योंकि उसने गेस्ट के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इस दोस्त के अनुसार वह जिस रिजॉर्ट में काम करती थी, उसके मालिक ने उससे ऐसा करने को कहा था। रिसेप्शनिस्ट को रिजॉर्ट के मालिक एवं उसके दो अन्य कर्मचारियों ने कथित रूप से मार डाला। यह रिजॉर्ट भाजपा नेता के बेटे का है। लड़की का शव मिलने से पहले उसके अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सोमवार से से लापता है।

लड़की के (फेसबुक) मित्र ने कथित रूप से कहा कि जिस रात को उसकी मित्र हत्या की गयी थी, उसी रात को उसने फोनकर बताया था कि वह ‘मुसीबत’ में है। खबरों के अनुसार पीड़िता ने अपने मित्र से कहा था कि रिजॉर्ट के मालिक और प्रबंधक उसपर रिजॉर्ट में आने वाले अतिथियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे।

यौन संबंध बनाने का दबाव

फेसबुक मित्र के अनुसार रात साढ़े आठ बजे रिसेप्शनिस्ट से संपर्क नहीं हो रहा था। उसके अनुसार जब बार-बार कोशिश करने के बाद भी उससे संपर्क नहीं हो पाया तब उसने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य को फोन किया जिसने उससे कहा कि वह सोने के लिए अपने कमरे में चली गयी है।

फेसबुक मित्र के मुताबिक अगले दिन जब उसने कथित रूप से फिर आर्य को फोन किया तब भी उसका फोन बंद था। तब उसने रिजॉर्ट के प्रबंधक अंकित को फोन किया जिसने कहा कि वह जिम में है। फेसबुक मित्र के अनुसार तब उसने रिजॉर्ट के रसोइया से बातचीत की जिसने उससे कहा कि उसने उस दिन लड़की को नहीं देखा है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है । विनोद आर्य उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह को चीला नहर से रिसेप्शनिस्ट का शव बरामद किया गया था। कथित हत्यारों ने उसे इसी में फेंक दिया था। पुलिस ने कहा कि शव का ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पेास्टमार्टम किया जा रहा है। कथित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई में कथित देरी के प्रश्न पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह मामला बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया गया और 24 घंटे के अंदर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *