Punjab News: MLA रमन अरोड़ा ने डाक्टरों को आखिर ऐसा क्या कह दिया, जिससे सभी हो गए मुरीद, बंद कर दिया प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 24 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: विधायक शीतल अंगुरल (Sheetal Angural) के भाई राजन अंगुरल (Ranjan Angural) द्वारा सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर को धमकाने, एमएलआर काटने को लेकर दबाव बनाने तथा सस्पेंड करने का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। अब यह जानकारी मिली है कि यह मामला चंडीगढ़ के अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। हस्पताल के डॉक्टर्स व कर्मचारियों में रोष है। इनके खिलाफ प्रदर्शन कर करवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

जिसके बाद वहां के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को इमरजेंसी वार्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन कर डॉ. हरवीन कौर द्वारा पुलिस को की गई शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग करी। आप विधायक रमन अरोड़ा भी वहां के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. राजीव शर्मा को मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने इस पूरा मालमे की जानकारी ली और साथ ही डा. हरवीन से भी बात की। जिसके बाद यह बात सामने आ रही है कि विधायक अरोड़ा ने मामले को सुलझा लिया है और डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टी डॉक्टरों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

सूत्रों से मिली जानकारी से बताया जा रहा है कि मंगलवार को राजन अंगुराल या उनके विधायक भाई शीतल अंगुराल सिविल अस्पताल में आकर डॉक्टरों से बात करेंगे। इसी के साथ ही अभी फ़िलहाल डॉक्टरों ने विरोध का आह्वान वापस ले लिया है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *