Punjab News: पंजाब में AAP के MLA की पत्नी ने IAS अफसर को भरी महफिल में किया जलील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 24 Sep 2022

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। यहां एक महिला आईएएस अधिकारी के साथ सत्ताधारी विधायक की पत्नी ने बदसलूकी की है। जिससे पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में नेताओं के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। मामला फरीदकोट का बताया जा रहा है। यह वही, फरीदकोट है, जहां कुछ महीने पहले बाबा फरीद युनिवर्सिटी में वाइस चांसलर को मंत्री ने बेइज्जत किया था।

जानकारी के मुताबिक फरीदकोट में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरदित सेखों की पत्नी बेअंत कौर ने डीसी रूही डुग के साथ एक कार्यक्रम में बदसलूकी की है। कहा जा रहा है कि विधायक की पत्नी ने डीसी को इस बात पर जलील किया, कि उनके साथ आए लोगों के लिए वीआईपी कुर्सी नहीं लगवाई थी। बदसलूकी के बाद आहत होकर डीसी रूही इस कार्यक्रम में से रोते हुए चली गई। अब यह मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास भी पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

यह घटना वीरवार रात की है। फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व पर रात को एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सूफी गायक सतिंदर सरताज (Satinder Sartaj) मुख्य कलाकार थे। इस कार्यक्रम में विधायक की पत्नी कम से काम करीब 20 लोगों को लेकर पहुंची थी। जहां विधायक की पत्नी के लिए तो VIP कुर्सी रखी गई थी, लेकिन अन्य लोगों के लिए VIP कुर्सी नहीं थी। जिससे वह वहां से नाराज होकर चली गयी थी। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें मनाकर वापस लाए।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

इसके बाद माहौल तब खराब हुआ जब विधायक की पत्नी बेअंत कौर ने डीसी रूही को फटकार दिया। वहां मौजूद जो अधिकारी थे उन्होंने बताया कि विधायक की पत्नी द्वारा की गई बदसलूकी से आहत होकर डीसी रूही कार्यक्रम से रोते हुई चली गईं। जिस समय विधायक की पत्नी ने डीसी को फटकार लगाई, उस समय स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, विधायक गुरदित सेखों, डिवीजनल कमिश्नर व कई आप वर्कर वहां मौजूद थे।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *