PM Modi Mann Ki Baat LIVE: PM मोदी की बड़ी घोषणा, शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण

Daily Samvad
2 Min Read

नई दिल्ली/चंडीगढ़। PM Modi Mann Ki Baat LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये ऐलान भी किया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण भगत सिंह के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से तीन दिन बाद 28 सितंबर को आजादी के अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन भगत सिंह की जयंती मनाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगत सिंह की जयंती से ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ये तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के साथ ही देशवासियों को इसके लिए बधाई दी और कहा कि इसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

उन्होंने जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय को भी याद किया और कहा कि 25 सितंबर को उनकी जयंती मनाई जाती है। वे कहते थे कि देश की प्रगति का पैमाना, अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति होता है। आजादी के अमृतकाल में हम दीनदयाल उपाध्याय को जितना जानेंगे, उनसे जितना सीखेंगे, देश को उतना ही आगे लेकर जाने की प्रेरणा हम सबको मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश में जो हीनभावना थी, उससे आजादी दिलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमारी बौद्धिक चेतना को जागृत किया। पीएम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की सबसे बड़ी खूबी यही रही है कि उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी-बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्ष के साक्षी बने थे और इसीलिए एकात्म मानवदर्शन और अंत्योदय के विचार देश के सामने रखे जो पूरी तरह भारतीय थे।

ताज महल से पहले जहांगीर ने नूरजहां की मोहब्बत में जालंधर जिले में बनवाया था नूरमहल

https://www.youtube.com/watch?v=mx_uJlO4jtg















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *