Punjab News: पहले पंजाब में तो किया जाए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल, 30 अक्टूबर को होगा बड़ा इकट्ठ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 25 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: एक तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को वादा किया था कि अगर गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब की तरह गुजरात में भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। और वहीं दूसरी तरफ जालंधर में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करवाने के लिए पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ने देश भगत यादगार हाल में राज्य सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

जिस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के पुतले बना कर उसमे आग लगाकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि आप सरकार बाहर के राज्यों में बयान दे रही है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाएगा लेकिन पहले वह इसको पंजाब में तो लागू कर ले। सिर्फ विचार करने से कुछ नहीं होगा उसको लागू भी करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने इसके अगले चरण में 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के हलके धूरी में राज्य स्तरीय बैठक करने का फैसला लिया गया।

ताज महल से पहले जहांगीर ने नूरजहां की मोहब्बत में जालंधर जिले में बनवाया था नूरमहल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *