Punjab News: पंजाब के किसानों ने एक बार फिर किया ट्रेनें रोकने का ऐलान, जाने कब और क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 25 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अभी पिछले कुछ दिन पहले ही पंजाब के किसानों द्वारा प्रदर्शन कर रेल रोकी गयी थी। किसान आए दिन अपनी मांगों को लेकर कभी हाईवे जाम कर रहे है और कभी ट्रेनें रोक रहे है। अब फिर से किसानों ने एक बार ट्रेनें रोकने का ऐलान कर दिया है।

पंजाब के किसान 3 अक्टूबर को एक बार फिर ट्रेनें रोकेंगे। 3 घंटे के लिए रेल सेवाएं बाधित की जाएंगी। किसानों का विरोध केंद्र सरकार की तरफ से जारी बिजली डिस्ट्रीब्यूशन 2022 नोटिफिकेशन के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार बिजली डिस्ट्रीब्यूशन अब प्राइवेट बड़े घरानों को करने वाली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

बातचीत के दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर (Sarvan Singh Pandher) ने बताया कि अब नोटिफिकेशन के अनुसार बिजली का वितरण अब प्राइवेट कंपनियां किया करेंगी। पहले बिजली डिस्ट्रीब्यूशन का काम राज्य सरकार का हुआ करता था लेकिन अब केंद्र सरकार इसे अपने हाथों में लेकर प्राइवेट घरानों को देने जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब राज्य सरकार के अधिकार छीन रहे है और राज्य सरकार इसके खिलाफ कुछ नहीं कर पा रही है जिसके कारण हमने ऐलान किया है कि हम 3 अक्टूबर को 3 घंटे के लिए ट्रेनों को रोकेंगे। हमारी मांग है कि जो केंद्र सरकार ने निटिफिकेशन जारी किया है उसको जल्द से जल्द वापिस लिया जाए।

ताज महल से पहले जहांगीर ने नूरजहां की मोहब्बत में जालंधर जिले में बनवाया था नूरमहल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *